Objective Question

 Q1. वस्तु से छोटा आभासी प्रतिबिम्ब किस दर्पण से प्राप्त होता है ?

                उत्तल दर्पण से

Q2. वस्तु से बड़ा आभासी प्रतिबिम्ब किस दर्पण से बनता है ?

            अवतल दर्पण से

Q3. वस्तु के बराबर और आभासी प्रतिबिम्ब किस दर्पण से प्राप्त होता है ?

            समतल दर्पण से

Q4. एक पिन छिद्र कैमरा किस सिद्धांत पर कार्य करता है

            प्रकाश के रेखीय प्रसारण पर

Q5. एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने में प्रकाश की किरण मुड़ जाती है ।किरण के मुड़ने को क्या कहा जाता है ?

            अपवर्तन

Q6. जब एकवर्णीय प्रकाश निर्वात से किसी पदार्थिक माध्यम में जाता है, तो प्रकाश पुंज का कोण सा अभिलाक्षणिक  गुण नहीं बदलता है  ?

            आवृति

Q7. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तब अपवर्तन होता है, क्यों ?

            प्रकाश की चाल में परिवर्तन के कारण

Q8. किस कारण से हवा का बुलबुला पानी के अंदर चमकता नज़र आता है ?

            पूर्ण आंतरिक परावर्तन से

Q9. जब प्रकाश वायु से काँच में प्रवेश करती है, तो इसका तरंगदैर्ध्य  

            घटता है

Q10. प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है ?

            दूरी का

Q11. प्रकाश के रंग का कारण है

            आवृति

Q12. किसका अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है

            हीरा (2.42)

Q13. प्रकाश तंतु संचार किस घटना पर आधारित है ?

            पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Q14. समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या क्या होती है ?

            अनंत

Q15, मरुस्थल में मरीचिका का अनुभव किस कारण होता है ?

            पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Q16. सूर्यास्त के समय क्षितिज के नीचे चले जाने पर भी सूर्य कुछ समय तक दिखाई देता रहता है ।इसका कारण क्या     है ?

            अपवर्तन

Q17. पानी में हवा का एक द्विउत्तल बुलबुला किस प्रकार व्यवहार करेगा ?

            अपसारी लेंस

Q18. जब किसी लेंस को पानी में डुबोया जाता है तो इसकी फोकस दूरी

            बढ़ जाती है

Q19. तालाब की तली कुछ ऊपर उठी प्रतीत होती है इसका कारण है

            प्रकाश का अपवर्तन

Q20. एक उत्तल लेंस के ऊपर आधे भाग को काले रंग से रंग दिया गया है ।उसके द्वारा बने प्रतिबिम्ब की

            तीव्रता कम होगी

Q21. दो उत्तल लेंस परस्पर सम्पर्क में रखे है ।समतुल्य लेंस है –

            उत्तल लेंस

Q22. यदि समान फोकस दूरी के दो अभिसारी लेंस एक -दूसरे के सम्पर्क में रखे हो, तो इस संयोग की फोकस दूरी क्या होगी ?

            f/2

Q23. स्वस्थ व्यक्ति के लिए स्पष्ट दृष्टि की अल्पतम दूरी क्या होती है

            25 cm

Q24. नेत्र की वह विशेषता जिसके कारण वह किसी भी दूरी पर स्थित वस्तु का रेटिना पर वास्तविक प्रतिबिम्ब बना सके, कहलाती है 

            नेत्र की समंजन क्षमता

Q25. एक सरल सूक्ष्मदर्शी से बना हुआ प्रतिबिम्ब होता है

            काल्पनिक व् सीधा 

Q26. जब सुक्ष्मदर्शी की नली की लम्बाई बढ़ाई जाती है, तब उसकी आवर्धन क्षमता –

            बढ़ती है

Q27. खगोलीय दूरदर्शी में अंतिम प्रतिबिम्ब होता है

            वास्तविक  व् उल्टा 

Q28. किसी वस्तु का मनुष्य की आँख के रेटिना पर बना प्रतिबिम्ब कैसा होता है ?

            वास्तविक व् उल्टा

Q29. विभिन्न दिशाओं में कॉर्निया की वक्रता में असमानता के कारण उत्पन्न दृष्टि दोष को क्या कहते है ? 

            अबिंदुकता

Q30. निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है ?

            अवतल लेंस

Q31. एक दीर्घ- दृष्टि दोष वाले व्यक्ति को किस लेंस की आवश्यकता होती है ?

            उत्तल लेंस

Q32. एक व्यक्ति अपने चश्मे के लेंसों को फ्रेम में घुमाता है और पाता है कि समंजन गड़बड़ा गया है । इससे पता चलता है कि जिस प्रकार का दृष्टि दोष है, वह है 

            अबिंदुकता (एस्टिग्मेटिज्म)

Q33. जब लेंस की क्षमता बढ़ जाती है जिससे दूरस्थ वस्तु से आने वाली किरणे रेटिना से पहले ही फोकस हो जाती है, तब व्यक्ति को कौन सा दोष है ?

            निकट दृष्टि दोष

Q34. लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या होता है ?

            डायोप्टर

Q35. एक प्रिज्म से होकर गुजरने वाले श्वेत प्रकाश का न्यूनतम विचलित अवयव होता है

            लाल

Q36. श्वेत प्रकाश जब किसी प्रिज्म से गुजरता है तब सबसे अधिक विचलन किस रंग का होता है ?

            बैगनी

Q37. काँच से हवा में जाती प्रकाश किरण का क्रांतिक कोण किस रंग के लिए न्यूनतम होता है ?

            बैगनी रंग

Q38. इंद्रधनुष का निर्माण जिस कारण से होता है, वह है 

            वर्ण – विक्षेपण

Q39. प्राथमिक इंद्रधनुष बनता है, सूर्य के प्रकाश का वर्षा की बूंदों में 

            दो बार अपवर्तन तथा एक बार आंतरिक परावर्तन से

Q40. वायुमंडल की अनुपस्थति में पृथ्वी से आसमान का रंग कैसा दिखाई देगा ?

            काला

Q41. f फोकस दूरी के उत्तल लेंस से किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाने के लिए वस्तु और पर्दे के बीच कम से कम कितनी दूरी होनी चाहिए ?

                4f

Q42. सामान्य संयोजन में खगोलीय दूरदर्शक की लम्बाई क्या होगी ?

                  fO + fe

Q43. 4 डायोप्टर क्षमता का अभिसारी लेंस एक सरल सूक्ष्मदर्शी के समान इस्तेमाल किया जाये, तो इसकी आवर्धन क्षमता क्या होगी?  

                    2

Q44. प्रकाशिक पथ बराबर होता है 

    अपवर्तनांक X पथ लम्बाई 



Wave Optics (तरंग प्रकाशिकी )

Q1. अज्ञात आकार वाले एक सुदूर स्थित स्त्रोत से आने वाले प्रकाश का तरंगाग्र लगभग कैसा होगा ?

            समतल

Q2. यदि प्रकाश -स्त्रोत एक बारीक़ रेखा छिद्र हो , तो उससे परिमित दूरी पर उत्पन्न तरंगाग्र कैसा होगा ?

            बेलनाकार

Q3. एक पतले फिल्म के रंग का कारण क्या है ?

            व्यतिकरण

Q4. दो प्रकाश स्त्रोतों कलासंबद्ध है, यदि ये जो तरंग उत्पन्न करते है, वे है   

            निश्चित कलान्तर के

Q5. यंग के प्रयोग में यदि प्रकाश का तरंगदैर्ध्य दुगुना क्र दिया जाये, तो फ्रिंज की चौड़ाई क्या होगी ?

            दोगुनी हो जाएगी

Q6. जब पानी की सतह पर तेल की एक बून्द फैला दी जाती तब सूर्य के प्रकाश में अनेको सूंदर वर्ण दिखाई पड़ते है ।इसका कारण  क्या है ?

प्रकाश का व्यतिकरण

Q7. प्रकाश- किरण के तीखे कोर पर से मुड़ने की घटना को क्या कहते है ?

            विवर्तन

Q8. प्रकाश की अनुप्रस्थ तरंग प्रकृति की पुष्टि कौन करता है ?

            ध्रुवण

Q9. ध्रुवण कोण की स्पर्शज्या पदार्थ के अपवर्तनांक के बराबर होता है,"यह कहलाता है "-

            ब्रूस्टर का नियम

Q10. स्वस्थ आँख की विभेदन क्षमता क्या होती है ?

            1 मिनट

Q11. प्रकाश के विवर्तन के लिए अवरोधक का आकार क्या होना चाहिए ?

            प्रकाश तरंगदैर्ध्य की कोटि का 

Q12. n अपवर्तनांक वाले शीशे की पट्टी में पथ की लम्बाई t का सम्तुल्यांक निर्वात में ............पथ की लम्बाई है ।

        nt

Q13. किसी बिन्दुवत स्रोत से परिमित दूरी पर तरंगाग्र होता है  

        गोलाकार  

Q14. विनाशी व्यतिकरण के लिए पथांतर होना चाहिए

        (2n+1)ƛ/2 

Q15.

 

Numerical Based Question

Q1. जल और काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 एवं 5/3 है । जल का काँच की अपेक्षा अपवर्तनांक क्या होगा ?

        8/9

Q2. पानी तथा काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 तथा 5 /3 है । एक प्रकाश की किरण काँच से पानी में जा रही है, तो क्रांतिक कोण क्या होगा ?  

        Sin-14/5

Q3. एक लेंस (µ = 1.5) की हवा में फोकस दूरी है ।1.5 अपवर्तनांक वाले माध्यम में उस लेंस की फोकस दूरी क्या होगी     

        अनंत 

Q4. एक उभयोत्तल लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक 1.5 है ।इसकी फोकस दूरी का मान क्या होगा यदि इसके प्रत्येक तल की वक्रता त्रिज्या 20 cm  है ?

        20 cm

Q5. एक उत्तल लेंस ऐसे पदार्थ का बना है, जिसका अपवर्तनांक 1.5 है ।इस लेंस को यदि पानी (µ = 1.33)में डाल दिया जाये तो यह किसके समान व्यवहार करेगा? 

        अभिसारी लेंस 

Q6. 2 डायोप्टर और - 3.5 डायोप्टर के दो लेंस सम्पर्क में रखे गए है ।संयोग की क्षमता क्या होगी ?

        -1.5 डायोप्टर

Electrostatics 

Q1. 1 इलेक्ट्रान पर आवेश होता है

            1.6 X 10-19 C

Q2. किसी अनावेशित वस्तु पर एक कूलॉम आवेश होने के लिए उसमे से निकाले इलेक्ट्रॉनों की संख्या क्या होगी ?

            6.25 X 1018

Q3. किसी आवेश से अनंत दूरी पर उस आवेश के कारण विधुत क्षेत्र की तीव्रता होती है  –

            शून्य

Q4. किसी आवेशित गोलीय खोखले चालक के भीतर विधुत तीव्रता होती है-

            शून्य

Q5. स्थिर विधुत आवेशों के बीच लगता बल किस नियम से दिया जाता है ?

            कूलॉम के नियम 

Q6. दो आवेशों के बीच की दूरी दुगुनी करने पर उनके बीच विधुत बल-

            चौथाई हो जाता है

Q7. 1 कूलॉम वह आवेश है जो शून्य में 1 मीटर की दूरी पर स्थित समान आवेश पर बल लगता है 

            9 x 109 N

Q8. विधुत क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक होता है

            न्यूटन/ कूलॉम

Q9. विधुत क्षेत्र की तीव्रता की विमा है –

            MLT-2A-1

Q10. साबुन के बुलबुले को जब आवेशित किया जाता है तो उसकी त्रिज्या-

            बढ़ती है

Q11.  SI पद्धति में ε0का मात्रक क्या होता है ?

            C2N-1m-2

Q12. धातुओं का परावैद्युतांक (आपेक्षिक विधुतशीलता ) क्या होता है ?

            अनंत

Q13. एक स्थिर आवेश उत्पन्न करता है

     विधुत क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र दोनों

Q14. 




No comments:

Post a Comment