Showing posts with label Objective Question of Ray Optics for class 12th BSEB. Show all posts
Showing posts with label Objective Question of Ray Optics for class 12th BSEB. Show all posts

Monday, October 5, 2020

Objective Question of Ray Optics for class 12th

 

Q1. वस्तु से छोटा आभासी प्रतिबिम्ब किस दर्पण से प्राप्त होता है ?

                उत्तल दर्पण से

Q2. वस्तु से बड़ा आभासी प्रतिबिम्ब किस दर्पण से बनता है ?

            अवतल दर्पण से

Q3. वस्तु के बराबर और आभासी प्रतिबिम्ब किस दर्पण से प्राप्त होता है ?

            समतल दर्पण से

Q4. एक पिन छिद्र कैमरा किस सिद्धांत पर कार्य करता है

            प्रकाश के रेखीय प्रसारण पर

Q5. एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने में प्रकाश की किरण मुड़ जाती है ।किरण के मुड़ने को क्या कहा जाता है ?

            अपवर्तन

Q6. जब एकवर्णीय प्रकाश निर्वात से किसी पदार्थिक माध्यम में जाता है, तो प्रकाश पुंज का कोण सा अभिलाक्षणिक  गुण नहीं बदलता है  ?

            आवृति

Q7. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तब अपवर्तन होता है, क्यों ?

            प्रकाश की चाल में परिवर्तन के कारण

Q8. किस कारण से हवा का बुलबुला पानी के अंदर चमकता नज़र आता है ?

            पूर्ण आंतरिक परावर्तन से

Q9. जब प्रकाश वायु से काँच में प्रवेश करती है, तो इसका तरंगदैर्ध्य  

            घटता है

Q10. प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है ?

            दूरी का

Q11. प्रकाश के रंग का कारण है

            आवृति

Q12. किसका अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है

            हीरा

Q13. प्रकाश तंतु संचार किस घटना पर आधारित है ?

            पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Q14. समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या क्या होती है ?

            अनंत

Q15, मरुस्थल में मरीचिका का अनुभव किस कारण होता है ?

            पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Q16. सूर्यास्त के समय क्षितिज के नीचे चले जाने पर भी सूर्य कुछ समय तक दिखाई देता रहता है ।इसका कारण क्या     है ?

            अपवर्तन

Q17. पानी में हवा का एक द्विउत्तल बुलबुला किस प्रकार व्यवहार करेगा ?

            अपसारी लेंस

Q18. जब किसी लेंस को पानी में डुबोया जाता है तो इसकी फोकस दूरी

            बढ़ जाती है

Q19. तालाब की तली कुछ ऊपर उठी प्रतीत होती है इसका कारण है

            प्रकाश का अपवर्तन

Q20. एक उत्तल लेंस के ऊपर आधे भाग को काले रंग से रंग दिया गया है ।उसके द्वारा बने प्रतिबिम्ब की

            तीव्रता कम होगी

Q21. दो उत्तल लेंस परस्पर सम्पर्क में रखे है ।समतुल्य लेंस है –

            उत्तल लेंस

Q22. यदि समान फोकस दूरी के दो अभिसारी लेंस एक -दूसरे के सम्पर्क में रखे हो, तो इस संयोग की फोकस दूरी क्या होगी ?

            f/2

Q23. स्वस्थ व्यक्ति के लिए स्पष्ट दृष्टि की अल्पतम दूरी क्या होती है

            25 cm

Q24. नेत्र की वह विशेषता जिसके कारण वह किसी भी दूरी पर स्थित वस्तु का रेटिना पर वास्तविक प्रतिबिम्ब बना सके, कहलाती है 

            नेत्र की समंजन क्षमता

Q25. एक सरल सूक्ष्मदर्शी से बना हुआ प्रतिबिम्ब होता है

            काल्पनिक व् सीधा 

Q26. जब सुक्ष्मदर्शी की नली की लम्बाई बढ़ाई जाती है, तब उसकी आवर्धन क्षमता –

            बढ़ती है

Q27. खगोलीय दूरदर्शी में अंतिम प्रतिबिम्ब होता है

            वास्तविक  व् उल्टा 

Q28. किसी वस्तु का मनुष्य की आँख के रेटिना पर बना प्रतिबिम्ब कैसा होता है ?

            वास्तविक व् उल्टा

Q29. विभिन्न दिशाओं में कॉर्निया की वक्रता में असमानता के कारण उत्पन्न दृष्टि दोष को क्या कहते है ? 

            अबिंदुकता

Q30. निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है ?

            अवतल लेंस

Q31. एक दीर्घ- दृष्टि दोष वाले व्यक्ति को किस लेंस की आवश्यकता होती है ?

            उत्तल लेंस

Q32. एक व्यक्ति अपने चश्मे के लेंसों को फ्रेम में घुमाता है और पाता है कि समंजन गड़बड़ा गया है । इससे पता चलता है कि जिस प्रकार का दृष्टि दोष है, वह है 

            अबिंदुकता (एस्टिग्मेटिज्म)

Q33. जब लेंस की क्षमता बढ़ जाती है जिससे दूरस्थ वस्तु से आने वाली किरणे रेटिना से पहले ही फोकस हो जाती है, तब व्यक्ति को कौन सा दोष है ?

            निकट दृष्टि दोष

Q34. लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या होता है ?

            डायोप्टर

Q35. एक प्रिज्म से होकर गुजरने वाले श्वेत प्रकाश का न्यूनतम विचलित अवयव होता है

            लाल

Q36. श्वेत प्रकाश जब किसी प्रिज्म से गुजरता है तब सबसे अधिक विचलन किस रंग का होता है ?

            बैगनी

Q37. काँच से हवा में जाती प्रकाश किरण का क्रांतिक कोण किस रंग के लिए न्यूनतम होता है ?

            बैगनी रंग

Q38. इंद्रधनुष का निर्माण जिस कारण से होता है, वह है 

            वर्ण – विक्षेपण

Q39. प्राथमिक इंद्रधनुष बनता है, सूर्य के प्रकाश का वर्षा की बूंदों में 

            दो बार अपवर्तन तथा एक बार आंतरिक परावर्तन से

Q40. वायुमंडल की अनुपस्थति में पृथ्वी से आसमान का रंग कैसा दिखाई देगा ?

            काला

अपवर्तन सूत्र